Tuesday, July 28, 2015

इनफोकस ने लॉन्च किया अपना पहला 3डी स्मार्टफोन, इनफोकस एम550 3D

इनफोकस ने अपना लेटेस्ट 3डी स्मार्टफोन, इनफोकस एम550-3डी लॉन्च कर दिया है। इस फ़ोन की खास बात यह की इसमें आप बिना 3डी ग्लास के 3डी कंटेंट देख सकते हैं। इसमें 5.5-इंच की फुल एचडी (1920*1080 पिक्सेल) रेजोल्यूशन वाली स्टेरोस्कोपिक 3डी डिस्प्ले दी गयी है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 1.7 गीगाहर्टज का मीडियाटेक MT6752 वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है, 2 जीबी रैम के साथ। इसमें 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी दी गयी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फ़ोन एंड्राइड 4.4 किटकैट ओपेरटिंग सिस्टम पर आधारित इनलाइफ यूआई पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ़्लैश के साथ 13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा तथा 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  यह एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है, जिसमे 4जी, 3 जी तथा वाईफाई जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। 

InFocus M550 3D की खूबियां:-
  • स्क्रीन-5.5-इंच की फुल एचडी (1920*1080 पिक्सेल) रेजोल्यूशन वाली स्टेरोस्कोपिक 3डी डिस्प्ले
  • प्रोसेसर-1.7 गीगाहर्टज का मीडियाटेक MT6752 वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर
  • डुअल-सिम 
  • ओएस-एंड्राइड 4.4 किटकैट
  • कैमरा-13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा तथा 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा
  • स्टोरेज-2 जीबी रैम तथा 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज
  • बैटरी-3100 mAh 
इनफोकस एम550 3डी की कीमत 15999 रूपये रखी गयी है तथा यह सितम्बर माह से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 

Monday, July 27, 2015

बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन, वनप्लस 2 हुआ लॉन्च

वनप्लस ने अपना बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन, वनप्लस 2 आज वीआर (वर्चुअल रियलिटी) इवेंट में लॉन्च कर दिया है। वनप्लस 2 में 5.5-इंच की फुल एचडी (1920*1080 पिक्सेल) रेजोल्यूशन वाली आईपीएस इन-सेल डिस्प्ले दी गयी है, कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास सुरक्षा के साथ। प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810, ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, 4 जीबी रैम व 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ। यह फ़ोन एंड्राइड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें लेज़र ऑटोफोकस तकनीक व डुअल एलईडी फ़्लैश के साथ 13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा तथा 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है, जिसके दोनों सिम स्लॉट्स पर 4जी का इस्तेमाल किया जा सकता है। बेहतर सुरक्षा के लिए इसके होम बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर की सुविधा भी दी गयी है, साथ ही अलर्ट स्लाइडर व यूएसबी टाइप-सी की सुविधा भी दी गयी है। 

OnePlus 2 की खूबियाँ :-
  • स्क्रीन-5.5-इंच की फुल एचडी (1920*1080 पिक्सेल) रेजोल्यूशन वाली आईपीएस इन-सेल डिस्प्ले 
  • प्रोसेसर-क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810, ओक्टा-कोर प्रोसेसर
  • डुअल-सिम 
  • ओएस-एंड्राइड 5.1 लॉलीपॉप
  • कैमरा-13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा तथा 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा
  • स्टोरेज-4 जीबी रैम व 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज
  • बैटरी-3300 mAh 

वनप्लस 2 की कीमत 24999 रूपये रखी गयी है तथा यह 11 अगस्त से सिर्फ अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। बाद में इसका 16 जीबी वैरिएंट भी लॉन्च किया जायेगा, जिसकी कीमत 22999 रूपये रखी गयी है। 

सबसे सस्ता ओक्टा-कोर प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन, माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 2 हुआ लॉन्च

माइक्रोमैक्स ने आज आयोजित हुए एक समारोह में अपना सबसे सस्ता ओक्टा-कोर प्रोसेसर युक्त स्मार्टफोन, माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 2 लॉन्च कर दिया है। यह पिछले वर्ष लॉन्च हुए कैनवस एक्सप्रेस का अपग्रेडेड वैरिएंट है। इसमें 5-इंच की एचडी (1280*720 पिक्सेल) रेजोल्यूशन वाली आईपीएस डिस्प्ले दी गयी है, कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 सुरक्षा के साथ। बेहतर प्रोसेसिंग के लिए इसमें 1.4 गीगाहर्टज का मीडियाटेक MT6592M वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है, 1 जीबी रैम व 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ। यह फ़ोन एंड्राइड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है किन्तु कंपनी के अनुसार इसे जल्द ही एंड्राइड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर अपग्रेड कर दिया जायेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ़्लैश के साथ 13 मेगापिक्सेल का मुख्य कैमरा तथा 2 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है, जिसमे 3जी, 2जी तथा वाईफाई जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। इसमें स्मार्ट जेस्चर, क्विक लुक जैसे तमाम फीचर्स दिए गए हैं, साथ ही बेहतर ऑडियो क्वालिटी के लिए सिरस लॉजिक वोल्फसन स्टीरियो भी दिया गया है। 

Micromax Canvas Xpress 2 की खूबियां :-

  • स्क्रीन-5-इंच की एचडी (1280*720 पिक्सेल) रेजोल्यूशन वाली आईपीएस डिस्प्ले
  • प्रोसेसर-1.4 गीगाहर्टज का मीडियाटेक MT6592M वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर
  • डुअल-सिम 
  • ओएस-एंड्राइड 4.4 किटकैट
  • कैमरा-13 मेगापिक्सेल का मुख्य कैमरा तथा 2 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा
  • स्टोरेज-1 जीबी रैम व 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज
  • बैटरी-2500 mAh 
माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 2 की कीमत 5999 रूपये रखी गयी है तथा यह काले रंग में गोल्ड की पट्टी के साथ उपलब्ध है। यह फ़ोन 4 अगस्त से सिर्फ फ्लिपकार्ट पर फ़्लैश सेल के माध्यम से उपलब्ध होगा, जिसके लिए पंजीकरण आज से शुरू होंगे। 

लावा का पहला एंड्राइड वन स्मार्टफोन: लावा पिक्सेल वी1, 11350 रूपये की कीमत पर हुआ लॉन्च

लावा ने अपने पहले एंड्राइड वन स्मार्टफोन को आज दिल्ली में आयोजित हुए एक समारोह में लॉन्च कर दिया है। यह एंड्राइड वन श्रेणी का दूसरा स्मार्टफोन है। इससे पहले गूगल ने माइक्रोमैक्स, स्पाइस तथा कार्बन के साथ साझेदारी कर पहला एंड्राइड वन स्मार्टफोन लॉन्च किया। पहली श्रेणी के स्मार्टफोन सफल नही हो पाये, इसलिए अब गूगल ने लावा के साथ साझेदारी कर एंड्राइड वन के अगले संस्करण को लॉन्च किया है। यह एंड्राइड वन स्मार्टफोन पिछले एंड्राइड वन स्मार्टफोन से बेहतर है तथा इसका डिज़ाइन भी काफी आकर्षक बनाया गया है। 

लावा पिक्सेल वी1 में 5.5-इंच की एचडी (1280*720 पिक्सेल) रेजोल्यूशन वाली आईपीएस डिस्प्ले दी गयी है, अशाही ड्रैगनट्रेल ग्लास की सुरक्षा के साथ। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 1.3 गीगाहर्टज का मीडियाटेक MT6582, क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है, 2 जीबी रैम के साथ। इसमें 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी दी गयी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ाया जा सकता है। यह फ़ोन एंड्राइड 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिसे लगातार 2 वर्षों तक गूगल की ओर से लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट प्रदान किये जायेंगे। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ़्लैश के साथ 8 मेगापिक्सेल का मुख्य कैमरा (सॉफ्टवेयर की सहायता से 13 मेगापिक्सेल की तस्वीर लेने में सक्षम) तथा 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा (सॉफ्टवेयर की सहायता से 8 मेगापिक्सेल की तस्वीर लेने में सक्षम) दिया गया है। यह एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है, जिसमे 3जी, 2जी तथा वाईफाई जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। 

Lava Pixel V1 की खूबियां :-
  • स्क्रीन-5.5-इंच की एचडी (1280*720 पिक्सेल) रेजोल्यूशन वाली आईपीएस डिस्प्ले
  • प्रोसेसर-1.3 गीगाहर्टज का क्वाड-कोर प्रोसेसर
  • डुअल-सिम 
  • ओएस-एंड्राइड 5.1.1 लॉलीपॉप
  • कैमरा-8 मेगापिक्सेल का मुख्य कैमरा तथा 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा
  • स्टोरेज-2 जीबी रैम तथा 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज
  • बैटरी-2650 mAh 
लावा पिक्सेल वी1 की कीमत 11350 रूपये रखी गयी है तथा यह सफ़ेद, गोल्ड व सिल्वर रंगों में आज से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। जल्दी ही यह सभी ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 

इनफोकस एम350 के दाम में हुई कटौती, अब 6999 रूपये में उपलब्ध

इनफोकस ने अपने बजट 4जी स्मार्टफोन, इनफोकस एम350 की कीमत में 1000 रूपये की कटौती कर दी है। यह स्मार्टफोन अब 6999 रूपये की कीमत पर स्नैपडील पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। साथ ही स्टेट बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त 10% छूट भी दी जाएगी, एचडीएफसी कार्ड इस्तेमाल करने पर 5% की छूट दी जाएगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इनफोकस एम350 में 5-इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले दी गयी है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 1.5 गीगाहर्टज का मीडियाटेक (MT6732) का ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, 2 जीबी रैम के साथ। साथ ही इसमें 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी दी गयी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फ़ोन एंड्राइड 4.4 किटकैट पर आधारित इनलाइफ यूएई पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ़्लैश के साथ 8 मेगापिक्सेल का मुख्य कैमरा तथा 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है, जिसमे 4जी, 3जी तथा वाईफाई जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। यह फ़ोन बीच में 10.6mm तथा किनारों पर 3.5 mm पतला है। इसका वजन मात्र 146 ग्राम है। 

Infocus M350 की खूबियां :-
  • स्क्रीन-5-इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले
  • प्रोसेसर-1.5 गीगाहर्टज का मीडियाटेक (MT6732) का ओक्टा-कोर प्रोसेसर
  • डुअल-सिम 
  • ओएस-एंड्राइड 4.4 किटकैट
  • कैमरा-8 मेगापिक्सेल का मुख्य कैमरा तथा 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा
  • स्टोरेज-2 जीबी रैम तथा 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज
  • बैटरी-2500 mAh
इनफोकस एम350 की कीमत 7999 रूपये रखी गयी थी, जो अब 6999 रूपये की कीमत पर उपलब्ध है। 

आज लॉन्च होगा वनप्लस 2, कैसे अभी से सुरक्षित करें इसे लेने के लिए इन्वाइट ?

आज वनप्लस अपने बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन वनप्लस 2 को लॉन्च करने जा रहा है। जैसा की आपको विदित होगा की वनप्लस के स्मार्टफोन को खरीदने के लिए आपको एक विशेष इन्वाइट की जरुरत होती है, जो विशेष कांटेस्ट व प्रमोशनल ऑफर्स के तहत दिए जाते हैं या फिर किसी वनप्लस स्मार्टफोन ग्राहक से भी इन्वाइट प्राप्त किये जा सकते हैं। वनप्लस ने घोषणा की है कि इस बार इन्वाइट प्रक्रिया को आसान व उन्नत किया जायेगा। वनप्लस 2 खरीदने के लिए आपको इन्वाइट प्राप्त करना होगा, फिर इसे अपने अकाउंट में क्लेम करना होगा तब जाकर आप वनप्लस 2 स्मार्टफोन को खरीद पाएंगे। 

कैसे हासिल करें इन्वाइट :-
अगर आप भी वनप्लस 2 स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो अभी से इन्वाइट प्रक्रिया में भाग लेकर अपना इन्वाइट पक्का कर लें। इसके लिए निम्न निर्देशों को पालन करें :-

  • इस लिंक पर क्लिक करें। 
  • सम्बंधित स्थान पर अपना ईमेल एड्रेस लिख कर काउंट मी इन पर क्लिक करें। 
अब आपका वनप्लस इन्वाइट सुरक्षित हो गया है। अगर कोई इन्वाइट होने के बावजूद उसे इस्तेमाल नही कर पता है तो इस स्थिति में इस रिज़र्व लिस्ट में शामिल लोगो को इन्वाइट प्रदान किया जायेगा। अपना स्थान सूची में ऊपर लाने के लिए अधिक से अधिक लोगो को अपना रेफ्रेरल लिंक शेयर करें। 
Custom Search

हमें लाइक करें :-

Contact Form

Name

Email *

Message *

लोकप्रिय पोस्ट्स

संग्रह सूची :-