Tuesday, July 28, 2015

दो वैरिएंट में लॉन्च हुआ मोटोरोला का मोटो जी (तृतीय जनरेशन) स्मार्टफोन

मोटोरोला ने आज आयोजित हुए एक समारोह में अपने मोटो जी श्रेणी का तृतीय जनरेशन स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन 2 वैरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमे 1 जीबी रैम व 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज तथा 2 जीबी रैम तथा 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज वाले वैरिएंट शामिल हैं। दोनों ही वैरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 128 जीबी तक मेमोरी बढ़ाई जा सकती है। नए मोटो जी में 5-इंच की एचडी (1280*720 पिक्सेल) रेजोल्यूशन वाली आईपीएस डिस्प्ले दी गयी है, कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 सुरक्षा के साथ। बेहतर प्रोसेसिंग के लिए इसमें 1.2 गीगाहर्टज का 64-बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 वाला क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फ़ोन एंड्राइड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल-टोन एलईडी फ़्लैश के साथ 13 मेगापिक्सेल का मुख्य कैमरा तथा 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है, जिसमे 4जी, 3जी तथा वाईफाई जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। साथ ही यह फ़ोन IPX7 रेटिंग के साथ आता है, जो फ़ोन को वाटरप्रूफ बनाता है। यह फ़ोन 3 फ़ीट गहरे पानी में 30 मिनट तक सुरक्षित रह सकता है। 

Moto G (3rd Gen.) की खूबियां :-
  • स्क्रीन-5-इंच की एचडी (1280*720 पिक्सेल) रेजोल्यूशन वाली आईपीएस डिस्प्ले
  • प्रोसेसर-1.2 गीगाहर्टज का 64-बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 वाला क्वाडकोर प्रोसेसर
  • डुअल-सिम 
  • ओएस-एंड्राइड 5.1 लॉलीपॉप
  • कैमरा-13 मेगापिक्सेल का मुख्य कैमरा तथा 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा
  • स्टोरेज-1 जीबी रैम व 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज तथा 2 जीबी रैम तथा 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज
  • बैटरी-2470 mAh 
मोटो जी 3 के 1 जीबी वैरिएंट की कीमत 11999 रूपये तथा 2 जीबी रैम वाले वैरिएंट की कीमत 12999 रूपये रखी गयी है। यह फ़ोन सिर्फ फ्लिपकार्ट पर आज रात से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 

4जी तकनीक युक्त 5-इंच की एचडी डिस्प्ले वाला, इनफोकस एम370 हुआ लॉन्च! दाम सिर्फ ₹5999

इनफोकस ने आज इनफोकस एम808 एम550-3डी के साथ, बजट 4जी स्मार्टफोन : इनफोकस एम370 को भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी के अनुसार यह फ़ोन युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो एक आकर्षक फ़ोन की चाह रखते हैं। इसमें 5-इंच की एचडी (1280*720 पिक्सेल) रेजोल्यूशन वाली आईपीएस डिस्प्ले दी गयी है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 1.2 गीगाहर्टज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है, 1 जीबी रैम के साथ। इसमें 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी दी गयी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फ़ोन एंड्राइड 5.1 लॉलीपॉप ओपेरटिंग सिस्टम पर आधारित इनलाइफ यूआई पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ़्लैश के साथ 8 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा तथा 2 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  यह एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है, जिसमे 4जी, 3 जी तथा वाईफाई जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। 

InFocus M370  की खूबियां:-
  • स्क्रीन-5-इंच की एचडी (1280*720 पिक्सेल) रेजोल्यूशन वाली आईपीएस डिस्प्ले
  • प्रोसेसर-1.2 गीगाहर्टज का क्वाडकोर प्रोसेसर
  • डुअल-सिम 
  • ओएस-एंड्राइड 5.1 लॉलीपॉप
  • कैमरा-8 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा तथा 2 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा
  • स्टोरेज-1 जीबी रैम तथा 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज
  • बैटरी-2230 mAh 
इनफोकस एम370 की कीमत 5999 रूपये रखी गयी है तथा यह सितम्बर माह से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

5.2-इंच की फुल एचडी डिस्प्ले व 4जी तकनीक वाला स्मार्टफोन, इनफोकस एम808 हुआ लॉन्च

इनफोकस ने अपना नया स्मार्टफोन, इनफोकस एम808 लॉन्च कर दिया है। यह फ़ोन दिखने में काफी आकर्षक है तथा मात्र 7.5 mm पतला है। इसमें 5.2-इंच की फुल एचडी (1920*1080 पिक्सेल) रेजोल्यूशन वाली आईपीएस डिस्प्ले दी गयी है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 1.3 गीगाहर्टज का मीडियाटेक MT6753 वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है, 2 जीबी रैम के साथ। इसमें 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी दी गयी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फ़ोन एंड्राइड 5.1 लॉलीपॉप ओपेरटिंग सिस्टम पर आधारित इनलाइफ यूआई पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ़्लैश के साथ 13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा तथा 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  यह एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है, जिसमे 4जी, 3 जी तथा वाईफाई जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। 

InFocus M808  की खूबियां:-
  • स्क्रीन-5.2-इंच की फुल एचडी (1920*1080 पिक्सेल) रेजोल्यूशन वाली आईपीएस डिस्प्ले
  • प्रोसेसर-1.3 गीगाहर्टज का मीडियाटेक MT6753 वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर
  • डुअल-सिम 
  • ओएस-एंड्राइड 5.1 लॉलीपॉप
  • कैमरा-13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा तथा 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा
  • स्टोरेज-2 जीबी रैम तथा 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज
  • बैटरी-2450 mAh 
इनफोकस एम808 की कीमत 12999 रूपये रखी गयी है तथा यह सितम्बर माह से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

इनफोकस ने लॉन्च किया अपना पहला 3डी स्मार्टफोन, इनफोकस एम550 3D

इनफोकस ने अपना लेटेस्ट 3डी स्मार्टफोन, इनफोकस एम550-3डी लॉन्च कर दिया है। इस फ़ोन की खास बात यह की इसमें आप बिना 3डी ग्लास के 3डी कंटेंट देख सकते हैं। इसमें 5.5-इंच की फुल एचडी (1920*1080 पिक्सेल) रेजोल्यूशन वाली स्टेरोस्कोपिक 3डी डिस्प्ले दी गयी है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 1.7 गीगाहर्टज का मीडियाटेक MT6752 वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है, 2 जीबी रैम के साथ। इसमें 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी दी गयी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फ़ोन एंड्राइड 4.4 किटकैट ओपेरटिंग सिस्टम पर आधारित इनलाइफ यूआई पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ़्लैश के साथ 13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा तथा 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  यह एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है, जिसमे 4जी, 3 जी तथा वाईफाई जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। 

InFocus M550 3D की खूबियां:-
  • स्क्रीन-5.5-इंच की फुल एचडी (1920*1080 पिक्सेल) रेजोल्यूशन वाली स्टेरोस्कोपिक 3डी डिस्प्ले
  • प्रोसेसर-1.7 गीगाहर्टज का मीडियाटेक MT6752 वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर
  • डुअल-सिम 
  • ओएस-एंड्राइड 4.4 किटकैट
  • कैमरा-13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा तथा 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा
  • स्टोरेज-2 जीबी रैम तथा 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज
  • बैटरी-3100 mAh 
इनफोकस एम550 3डी की कीमत 15999 रूपये रखी गयी है तथा यह सितम्बर माह से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 

Monday, July 27, 2015

बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन, वनप्लस 2 हुआ लॉन्च

वनप्लस ने अपना बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन, वनप्लस 2 आज वीआर (वर्चुअल रियलिटी) इवेंट में लॉन्च कर दिया है। वनप्लस 2 में 5.5-इंच की फुल एचडी (1920*1080 पिक्सेल) रेजोल्यूशन वाली आईपीएस इन-सेल डिस्प्ले दी गयी है, कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास सुरक्षा के साथ। प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810, ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, 4 जीबी रैम व 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ। यह फ़ोन एंड्राइड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें लेज़र ऑटोफोकस तकनीक व डुअल एलईडी फ़्लैश के साथ 13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा तथा 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है, जिसके दोनों सिम स्लॉट्स पर 4जी का इस्तेमाल किया जा सकता है। बेहतर सुरक्षा के लिए इसके होम बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर की सुविधा भी दी गयी है, साथ ही अलर्ट स्लाइडर व यूएसबी टाइप-सी की सुविधा भी दी गयी है। 

OnePlus 2 की खूबियाँ :-
  • स्क्रीन-5.5-इंच की फुल एचडी (1920*1080 पिक्सेल) रेजोल्यूशन वाली आईपीएस इन-सेल डिस्प्ले 
  • प्रोसेसर-क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810, ओक्टा-कोर प्रोसेसर
  • डुअल-सिम 
  • ओएस-एंड्राइड 5.1 लॉलीपॉप
  • कैमरा-13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा तथा 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा
  • स्टोरेज-4 जीबी रैम व 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज
  • बैटरी-3300 mAh 

वनप्लस 2 की कीमत 24999 रूपये रखी गयी है तथा यह 11 अगस्त से सिर्फ अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। बाद में इसका 16 जीबी वैरिएंट भी लॉन्च किया जायेगा, जिसकी कीमत 22999 रूपये रखी गयी है। 

सबसे सस्ता ओक्टा-कोर प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन, माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 2 हुआ लॉन्च

माइक्रोमैक्स ने आज आयोजित हुए एक समारोह में अपना सबसे सस्ता ओक्टा-कोर प्रोसेसर युक्त स्मार्टफोन, माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 2 लॉन्च कर दिया है। यह पिछले वर्ष लॉन्च हुए कैनवस एक्सप्रेस का अपग्रेडेड वैरिएंट है। इसमें 5-इंच की एचडी (1280*720 पिक्सेल) रेजोल्यूशन वाली आईपीएस डिस्प्ले दी गयी है, कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 सुरक्षा के साथ। बेहतर प्रोसेसिंग के लिए इसमें 1.4 गीगाहर्टज का मीडियाटेक MT6592M वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है, 1 जीबी रैम व 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ। यह फ़ोन एंड्राइड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है किन्तु कंपनी के अनुसार इसे जल्द ही एंड्राइड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर अपग्रेड कर दिया जायेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ़्लैश के साथ 13 मेगापिक्सेल का मुख्य कैमरा तथा 2 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है, जिसमे 3जी, 2जी तथा वाईफाई जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। इसमें स्मार्ट जेस्चर, क्विक लुक जैसे तमाम फीचर्स दिए गए हैं, साथ ही बेहतर ऑडियो क्वालिटी के लिए सिरस लॉजिक वोल्फसन स्टीरियो भी दिया गया है। 

Micromax Canvas Xpress 2 की खूबियां :-

  • स्क्रीन-5-इंच की एचडी (1280*720 पिक्सेल) रेजोल्यूशन वाली आईपीएस डिस्प्ले
  • प्रोसेसर-1.4 गीगाहर्टज का मीडियाटेक MT6592M वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर
  • डुअल-सिम 
  • ओएस-एंड्राइड 4.4 किटकैट
  • कैमरा-13 मेगापिक्सेल का मुख्य कैमरा तथा 2 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा
  • स्टोरेज-1 जीबी रैम व 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज
  • बैटरी-2500 mAh 
माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सप्रेस 2 की कीमत 5999 रूपये रखी गयी है तथा यह काले रंग में गोल्ड की पट्टी के साथ उपलब्ध है। यह फ़ोन 4 अगस्त से सिर्फ फ्लिपकार्ट पर फ़्लैश सेल के माध्यम से उपलब्ध होगा, जिसके लिए पंजीकरण आज से शुरू होंगे। 
Custom Search

हमें लाइक करें :-

Contact Form

Name

Email *

Message *

लोकप्रिय पोस्ट्स

संग्रह सूची :-