क्या है डिजिटल लॉकर ? कैसे करें इस्तेमाल ?
डिजिटल इंडिया सप्ताह का आज से आगाज़ हो गया है। यहाँ प्रधानमंत्री ने डिजिटल लॉकर प्रणाली को लॉन्च कर दिया है। आखिर क्या है डिजिटल लॉकर और कैसे करता है यह काम, आइये जानते हैं।
डिजिटल लॉकर को पांच कारकों द्वारा समझा जा सकता है :-

- आधार द्वारा पंजीकरण
- डाक्यूमेंट्स अपलोड
- सरकार द्वारा जारी दस्तावेज देखें
- डिजिटली साइंड डाक्यूमेंट्स
- अपने डाक्यूमेंट्स साझा करें
क्या है डिजिटल लॉकर:-
डिजिलॉकर निजी संग्रह का समर्पित स्थान है, जो प्रत्येक नागरिक की आधार संख्या से जुड़ा हुआ है। डिजिलॉकर का उपयोग ई-दस्तावेज़ों का सुरक्षित रूप से संग्रह करने के साथ-साथ समान संसाधन पहचानकर्ता (यूआरआई) का संग्रह करने के लिए किया जा सकता है| डिजिलॉकर प्रणाली के हिस्से के रूप में प्रदान की गई ई-साइन सुविधा का उपयोग जारी करने वाले विभिन्न विभागों द्वारा जारी ई-दस्तावेज़ों के समान संसाधन पहचानकर्ता लिंक (कड़ी) पर डिजिटल रूप से हस्ताक्षर करने के लिए किया जा सकता है।
कैसे बनाएं एकाउंट:-
डिजिलॉकर मे पंजीकरण करने के लिए आपको यूआईडीएआई के साथ पंजीकृत एक वैध आधार संख्या की आवश्यकता है। "इंटर आधार नंबर" के बॉक्स में अपनी आधार संख्या लिखें।
कृपया निर्धारित आधार संख्या के कॉलम मे अपना आधार संख्या अंकित करें। उपयोगकर्ता के प्रमाणीकरण के लिए दो विकल्प दिए गये हैं। "ओ.टी.पी. का प्रयोग करें" या "अंगूठे के निशान का प्रयोग करें।" आप किसी एक विकल्प का चयन कर सकते हैं।
1. " ओ.टी.पी. का प्रयोग करें" पर क्लिक करने के बाद, एक ओ.टी.पी. (वन टाइम पासवर्ड- एक बार का पासवर्ड) अपने आधार के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को यूआईडीएआई द्वारा भेजा जाएगा।
अपना ओ.टी.पी. अंकित करें तथा "वेरीफाई" पर क्लिक करें। अगर ओ.टी.पी. वैध है तभी उपयोगकर्ता को अधिकृत माना जायगा तथा अगले पृष्ट पर यूज़र नेम तथा पासवर्ड अंकित करने पर पंजीकरण पूर्ण होगा।
2. “अंगूठे के निशान का प्रयोग करें" क्लिक करते ही एक पेज खुलेगा जहाँ आपको उंगलियों के निशान पर आपको अंगूठे का निशान लगाना है। अगर निशान वैध है तभी उपयोगकर्ता को अधिकृत माना जायगा तथा अगले पृष्ट पर यूज़र नेम तथा पासवर्ड अंकित करने पर पंजीकरण पूर्ण होगा।
3. अब आप अपना यूजरनाम और पासवर्ड का चयन कर लें। इसके बाद आप अपने दस्तावेजों को इस डिजिटल लॉकर में अपलोड कर सकते हैं, साथ ही सरकार द्वारा जारी किये गए अहम दस्तावेज भी देख सकते हैं।

यह आपके दस्तावेज़ों के भौतिक उपयोग को कम कर देगा और ई-दस्तावेज़ों की प्रामाणिकता प्रदान करेगा यह आपको सरकार द्वारा जारी दस्तावेज़ों तक सुरक्षित पहुँच प्रदान करेगा। यह सरकारी विभागों और एजेंसियों पर प्रशासनिक भार को भी कम करेगा और नागरिकों के लिए सेवाएँ प्राप्त करना आसान बनाएगा।
0 comments :
Post a Comment