1mg ऐप्प के साथ अब दवाईयों की सारी जानकारी होगी आपकी जेब में!
आपने अक्सर गौर किया होगा कि अधिक बीमार होने के बावजूद भी कुछ लोग दवाईयों का सेवन करने से बचते रहते हैं। उनके मन में यही विचार रहता है कि दवाईयों से उन्हें लाभ तो होगा ही किन्तु उनकी सेहत पर इनसे कोई विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है। और अक्सर ऐसे मामले भी सामने आते हैं, जिसमे डॉक्टर अत्यधिक महंगी दवाईयां या ऐसी दवाइयाँ लिख देते हैं जो आपके नज़दीकी मेडिकल स्टोर्स पर उपलब्ध नही होत्ती। किन्तु बाजार में ऐसी दवाईयां भी उपलब्ध होती हैं जो उन्ही घटकों से मिलकर बनती है और काफी कम दाम पर उपलब्ध भी होती है। पर इन सबकी जानकारी इक्कट्ठा करना काफी मुश्किल कार्य है। इसी समस्या को ध्यान में रखते आज हम आपको बताने जा रहे हैं 1mg ऐप्प के बारे में। यह ऐप्प आपको सारी दवाईयों की जानकारी तो देता ही है, साथ ही उसके विकल्पों की जानकारी भी देता है जो उससे कम या अधिक कीमत पर उपलब्ध हैं। इतना ही नही इस एप्प की मदद से आप दवाईयों को ऑनलाइन आर्डर कर घर पर मंगा सकते हैं।
आइये नज़र डालते हैं इस एप्प की खूबियों पर :-
- साइड इफ़ेक्ट की जानकारी:- इस एप्प की सहायता से दवाईयों से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में आसानी से जानकारी हासिल की जा सकती है।
- विकल्पों की जानकारी:- अगर कोई दवा अधिक महंगी है या आपके नजदीकी मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध नही है, तो इस ऐप्प की मदद से आप उन दवाईयों के बारे में जान सकते हैं जो उन्ही घटकों से मिलकर बनती है और उतनी ही प्रभावशाली होती हैं।
- दवाई का पूरा ब्यौरा:- दवाई किस रोग के उपचार के लिए बनाई गयी है, किन-किन घटकों से मिलकर बनी हुई है, कैसे कार्य करती है इसकी सारी जानकारी भी इस एप्प में उपलब्ध है।
- ऑनलाइन आर्डर:- इस एप्प की सहायता से आप दवाइयाँ ऑनलाइन आर्डर भी कर सकते हैं। यह सुविधा अभी सिर्फ दिल्ली, फरीदाबाद, ग़ज़िआबाद तथा नोएडा में ही उपलब्ध है।
1mg ऐप्प एंड्राइड, आईफोन तथा विंडोज स्मार्टफोन्स के लिए उपलब्ध है। डाउनलोड करने की लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें:-
कैसे करें इस्तेमाल:-
1mg ऐप्प को उपयुक्त लिंक से डाउनलोड कर इनस्टॉल करें। एप्प को ओपन करें। अब आपको 2 टैब दिखाई देंगे, पहले टैब में में आर्डर करने का ऑप्शन होगा जिसमे आप डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन अपलोड कर दवाई आर्डर कर सकते हैं और दूसरी टैब में दवाई सर्च करने का ऑप्शन दिया होगा। अब सर्च बार में दवाई का नाम लिखें जिसकी आपको जानकारी चाहिए। उपयुक्त दवाई व कंपनी का चयन करें। अब आपके सामने कई टैब्स दिखाई देंगे जिनमे- दवाई की जानकारी, दवा सम्बन्धी पूछे गए सवाल तथा दवाई की कीमतों के साथ विकल्प दिखाई देंगे। आप इसी टैब से दवाई आर्डर या अपने परिचितों को शेयर कर सकते हैं। तो है न इस ऐप्प को इस्तेमाल करना बेहद ही आसान। आज ही डाउनलोड करें, और जाने अपनी दवाइयों के बारे में।
0 comments :
Post a Comment